कारोबारी की हत्या में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे पर 25 हजार का इनाम, कई कारनामे आए सामने

लाइव हिन्दुस्तान
share

कारोबारी की हत्या में फरार मॉडल और ब्लॉगर श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की दस टीमें गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हैं।

model Shraddha Dubey Rs 25000 reward announced
लखनऊ में मारा गया कारोबारी शिवा शर्मा (दाएं) और आरोपी श्रद्धा दुबे (फाइल दुबे)

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल और ब्लॉगर श्रद्धा दुबे के कारनामे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने फरार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर की गिरफ्तारी के लिए दस टीमें लगाने के साथ ही 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पता चला है कि वारदात के बाद उसने कई लोगों को फोन कर मदद मांगी थी। इनमें बड़े बिल्डर, नामचीन हस्तियां और इवेंट कंपनी संचालक शामिल हैं। पुलिस ने अब इन लोगों को रडार पर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेने की बात भी कही जा रही है।

श्रद्धा और उसकी बहन की कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने 20 मोबाइल नंबरों को शार्ट लिस्ट किया है। कहा जा रहा है कि वारदात के बाद श्रद्धा और उसकी बहन ने इन नंबरों पर फोन कर मदद मांगी है। श्रद्धा और उसकी बहन के नेपाल भागने की चर्चा पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नेपाल से सटी बहराइच, नवतनवा और पीलीभीत सीमा पर पुलिस और अर्धसैनिक बल को अलर्ट कर दिया गया है।

श्रद्धा ने शिवा को धमकी दी, एक आडियो वायरल

श्रद्धा ने एक अफसर से संपर्क होने का हवाला देकर शिवा को जेल भेजने की धमकी दी थी। इससे जुड़ा एक आडियो मंगलवार को वायरल हुआ। हिन्दुस्तान वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा कि अफसर के नाम से झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थी। शिवा को पीटती थी।

एयरपोर्ट पर भी अलर्ट

पुलिस ने एयरपोर्ट प्रशासन को श्रद्धा की फोटो और डिटेल भेजकर अलर्ट कर दिया है। अगर कहीं इस नाम से कोई ट्रैवेल के लिए एयरपोर्ट पहुंचता है अथवा दस्तावेजों के मिलान में कहीं यह नाम आए तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को हजरतगंज पुलिस को दी जाए।

श्रद्धा दुबे उसकी बहन की तलाश में छापेमारी

श्रद्धा उसकी बहन और ड्राइवर की गिरफ्तारी में 10 टीमें लगी हैं। टीमें ड्राइवर और कई अन्य संदिग्धों की तलाश में लखनऊ और पड़ोसी जनपदों में दबिश दे रही हैं। कई टीमें नेपाल सीमा से सटे बार्डर पर हैं। पुलिस ने श्रद्धा के मददगारों की भी सूची तैयार कर ली है। पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर के अनुसार हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा उसकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। कई संदिग्ध हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है।

बेटे को सिगरेट से जलाने और धमकाने का आरोप

कारोबारी शिवा शर्मा श्रद्धा के साथ लिव इन में रहते थे। पिछले हफ्ते सोसाइटी के फ्लैट से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। जिस समय वह गिरे शरीर पर केवल अंडरवियर था। मां ने मॉडल श्रद्धा और अन्य लोगों पर बेटे को ऊपर से फेंकने का आरोप लगाया था। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से जलाने, माफिया और कई नामचीन लोगों से धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से श्रद्धा उसकी बहन समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

श्रद्धा के फ्लैट से मिले सेक्स टॉयज और नशीली दवाएं

वारदात के बाद श्रद्धा के फ्लैट से पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। वहां से सेक्स टॉयज, शक्तिवर्धक दवाएं, नशीली गोलियां और अन्य चीजें बरामद की गईं। पता चला कि फ्लैट से ही वह गंदा धंधा चला रही थी। उसके कई कारोबारियों, बिल्डरों से संपर्क का पता चला।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकारोबारी की हत्या में फरार मॉडल पर 25 हजार का इनाम, कई कारनामे आए सामने