अंडरवियर में कारोबारी का शव, फ्लैट में सेक्स टॉयज; मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल भागी, रडार पर नामचीन

लाइव हिन्दुस्तान
share

राजधानी लखनऊ में कारोबारी की हत्या के मामले में जिस लिव  इन  पार्टनर और मॉडल श्रद्धा दुबे की पुलिस तलाश कर रही थी, वह नेपाल भाग गई है। कई नामचीनों ने श्रद्धा की मदद की है। अब यह नामचीन पुलिस की रडार पर हैं। 

Model Shraddha Dubey fled to Nepal
लखनऊ में कारोबारी की हत्या में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल भाग गई है (फाइल फोटो)

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट परिसर में व्यवसायी शिवा शर्मा की हत्या की आरोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा अपनी बहन रश्मि के साथ नेपाल भाग गई है। अपार्टमेंट से कारोबारी को फेंकने का आरोप श्रद्धा पर लगा है। कारोबारी का शव केवल अंडरवियर में नीचे गिरा था। पुलिस ने श्रद्धा का फ्लैट खंगाला तो वहां से सेक्स ट्वायज, शक्तिवर्धक और नशीली दवाओं समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं। कॉल डिटेल में कई नामचीन लोगों से संपर्क का पता चला था।

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद मॉडल श्रद्धा दुबे अपने पूर्व और एक साथी ड्राइवर के साथ ही कुछ अन्य लोगों से चौक इलाके में मिली। इसके बाद सीतापुर से बहराइच के रास्ते नेपाल भाग निकली। दोनों को नेपाल पहुंचाने में ड्राइवर आमिर निवासी दुबग्गा और आलमबाग गढ़ी कनौरा के रहने वाले दानिश की अहम भूमिका बताई जा रही है।

हजरतगंज पुलिस की एक टीम सोमवार दोपहर दानिश और आमिर के घरों पर दबिश दी पर दोनों मिले नहीं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाईं। पुलिस के रडार पर कई बिल्डर और नामचीन लोग हैं। आशंका है कि इन्होंने श्रद्धा की मदद की। अपार्टमेंट के चौथे तल से संदिग्ध हालात में गिरकर शुक्रवार रात चिकन कारोबारी व कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई।

केवल अंडरवियर में मिला था शव

शिवा अलीगंज कपूथला में रहते थे। अपार्टमेंट के नीचे उनका शव केवल अंडरवियर में मिला था। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से चलाने, माफिया और कई नामचीन लोगों से धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। शिवा एक साल से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिवइन में रह रहे थे। पीड़ित मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से श्रद्धा उसकी बहन समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

आपत्तिजनक व नशीली वस्तुएं जांच को भेजी

पुलिस और फोरेंसिक ने श्रद्धा के प्लैट से मिली तमाम नशीली वस्तुएं, उत्तेजनावर्धक वस्तुएं, दवाएं जांच के लिए भेजी है। पुलिस को फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

दर्ज कराया था मुकदमा

श्रद्धा ने हजरतगंज कोतवाली में कुछ महीने पहले व्यवसायी रिजवान के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने व्यवसायी रिजवान के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल थी। इस मामले में श्रद्धा के खिलाफ वसूली के आरोप लगे थे कि उसने रुपये ऐंठने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया है। हजरतगंज पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

नेपाल है श्रद्धा का मुफीद ठिकाना

नेपाल श्रद्धा की मुफीद पनाहगाह है। पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा से जुड़े कई लोगों ने बताया कि श्रद्धा का अकसर नेपाल आना जाना रहता था। वहां के कई लोगों से वह संपर्क रही है। इसके अलावा कई नामचीन इवेंट कंपनी के संचालकों और स्टेज-फैशन शो कराने वाले नामचीन लोगों श्रद्धा के करीबी थे। उनका श्रद्धा से अकसर मिलना जुलना था। पुलिस की रडार पर इवेंट कंपनी संचालक और स्टेज-फैशन शोर कराने वाले भी रडार पर हैं।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअंडरवियर में कारोबारी का शव, फ्लैट में सेक्स टॉयज; मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल भागी