Hindi NewsUP Newsmob vandalized a car and pushed it into a canal sparking anger after a mechanic injured gun shot in hand
भीड़ ने तोड़फोड़ कर नहर में ढकेल दी कार, मैकेनिक को गोली लगने के बाद भड़का गुस्सा

भीड़ ने तोड़फोड़ कर नहर में ढकेल दी कार, मैकेनिक को गोली लगने के बाद भड़का गुस्सा

संक्षेप:

बजरंगी अपनी दुकान पर काम कर रहे थे कि तभी एक कार से चार लोग उनकी दुकान के बगल में उतरे। उनमें से एक युवक ने जैसे ही रायफल कंधे से उतारी, तभी लोडेड रायफल अचानक दग गई। राइफल से निकली गोली बजरंगी को हाथ में लग गई। गोली लगने से मैकेनिक की हथेली बुरी तरह जख्मी हो गई।

Nov 24, 2025 02:01 pm ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक मैकेनिक को गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल मैकेनिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर, गोली मारने की सूचना पर उग्र भीड़ ने आरोपितों की कार को क्षतिग्रस्त कर पास के नहर में फेंक दिया। कार में मौजूद चार लोगों में से दो को भीड़ ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दो भाग निकले। पुलिस की जांच में पता चला कि लोडेड रायफल से गलती से गोली दग गई है। पुलिस ने रायफल को भी कब्जे में ले लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक, कटसहरा बाजार में बजरंगी मद्देशिया उर्फ बीके 15 वर्षों से गैस और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपेयरिंग का काम करते है। रविवार शाम बजरंगी अपनी दुकान पर काम कर रहे थे कि तभी एक कार से चार लोग उनकी दुकान के बगल में उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनमें से एक युवक ने जैसे ही रायफल कंधे से उतारी, तभी लोडेड रायफल अचानक दग गई। राइफल से निकली गोली बजरंगी को हाथ में लग गई। गोली लगने से मैकेनिक की हथेली बुरी तरह जख्मी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दो आरोपी हिरासत में, दो फरार

भीड़ ने दो आरोपितों को पकड़कर कर उनकी पिटाई भी कर दी हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं दो आरोपित मौके से भाग निकले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भीड़ ने गाड़ी को नहर में फेंका

घटना की खबर फैलते ही बाजार में भारी तनाव फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ ने हमलावरों की गाड़ी को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी को पहले क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर उसे खींचकर पास की नहर में फेंक दिया। आवागमन रोककर विरोध करने लगे स्थिति बिगड़ती देख हरपुर बुदहट पुलिस के साथ सहजनवा व गीडा थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर भीड़ को शांत किया, लगभग एक घंटे बाद ट्रैफिक चालू हो पाया।

शुरुआती जांच में यह बात आई सामने

पुलिस की शुरुआती जांच में लोलेड रायफल दगने का दावा किया गया है। एसपी नार्थ योगेन्द्र ने बताया कि रायफल लोडेड थी, एक व्यक्ति कार से लेकर निकला और उसके हाथ से ट्रिगर दब गई, जिससे गोली चल गई। हालांकि सीसीटीवी से और बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि इन लोगों कि मैकेनिक से कोई दुश्मनी तो नहीं है।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में लौटीं उत्तर पश्चिमी हवाएं, पारा गिरा; घने कोहरे का अलर्ट
ये भी पढ़ें:UP के इस शहर में 2 दिन से गरज रहा बुलडोजर, कल 16 दुकानें; आज 3 मंजिला शोरूम ढहा
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |