Mirzapur News: रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए पलायन कर रहे युवा
Mirzapur News: रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए पलायन कर रहे युवारोजगार और उच्च शिक्षा के लिए पलायन कर रहे युवारोजगार और उच्च शिक्षा के लिए पलायन कर रहे युवारोजगार और उच

Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उपरौध क्षेत्र में रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसरों के अभाव ने युवाओं को महानगरों की तरफ पलायन के लिए विवश कर दिया है। बड़ी संख्या में युवा मुंबई, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में निजी कंपनियों, मेट्रो परियोजनाओं, सुरक्षा गार्ड, होटल, चाय-पान और छोटे कारोबारों में काम करने को लाचार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में उद्योग और बड़े संस्थान स्थापित न किए जाने से यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है।
रोजगार और शिक्षा का संकट
लालगंज तहसील के 431 राजस्व गांव औद्योगिक और शैक्षणिक विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के अन्य क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान और विभिन्न विकास परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश की सीमा से सटे आदिवासी बहुल उपरौध क्षेत्र को अब तक ऐसी कोई बड़ी सौगात नहीं मिल सकी। इससे युवाओं के सामने रोजगार और उच्च शिक्षा का गंभीर संकट बना हुआ है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांगें
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि क्षेत्र में उद्योग, तकनीकी शिक्षण संस्थान और एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए तो हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकता है और पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी। उनका कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इस क्षेत्र के विकास के लिए विशेष नीति बनाकर निवेश को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
विशेष पैकेज की आवश्यकता
सामाजिक कार्यकर्ता जीवनलाल दुबे, पूर्व प्रमुख जय सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र गिरी, सामाजिक कार्यकर्ता सियाराम जैसल, अधिवक्ता धनेश्वर गौतम, अधिवक्ता अनिल शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रदत्त त्रिपाठी तथा अमरनाथ पांडे सहित कई लोगों ने उपरौध क्षेत्र के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज, विश्वविद्यालय और बड़े रोजगारपरक संस्थानों की स्थापना की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


