Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, रेफर
Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद गणपति भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल सप्तसागर में वार्षिक मेला का आयोजन विंध्याचल। विंध्याचल के महुवारी कला के

Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के खम्हवा जमुती गांव में बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के खम्हवा जमुती गांव निवासी 30 वर्षीय अवधेश के घर से कुछ दूर सड़क किनारे ट्रांसफार्मर लगा है। उसी ट्रांसफार्मर से उसके घर में बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार की रात ट्रांसफार्मर से गुजरा तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। जिससे घर से बिजली गुल हो गई थी। घर में बिजली न होने पर बुधवार की सुबह अवधेश ट्रांसफार्मर के पास गया और टूटकर जमीन पर गिरे तार को उठाकर ट्रांसफार्मर से लटक रहे कब से जोड़ने लगा।
तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलसकर अचेत हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने अचेत युवक को देख उसके घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से झुलसे युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया है।


