शादी समारोह में करंट लगने से युवक की मौत
मिर्जापुर,। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में शुक्रवार रात भांजी की शादी में...
मिर्जापुर,। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में शुक्रवार रात भांजी की शादी में शामिल युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। इससे हंसी-खुशी के माहौल में मातम छा गया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र मौर्य मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह जसोवर गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गया था। वह कुछ काम कर रहा था। इस दौरान बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। इससे अफरातफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने करंट से झुलसे युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सुरेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र हैं।