मोबाइल देने के बहाने किशोरी को कमरे में किया बंद, हंगामा
Mirzapur News - जिगना के एक गांव में एक युवक ने किशोरी को मोबाइल देने के बहाने बुलाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। जब परिजन खोजते हुए पहुंचे, तो किशोरी कमरे में बंद मिली। मामला दो समुदायों से संबंधित होने के कारण ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को मोबाइल देने के बहाने उसे बुलाया और कमरे में बंद कर दिया। खोजबीन करते हुए परिजन जब पहुंचे तो किशोरी कमरे में मिली। मामला दो समुदाय का होने से ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप हैकि उसकी 17 वर्षीया बेटी को मोबाइल देने के बहाने बहला फुसलाकर गाँव निवासी फुन्नू सिंह पुत्र राजबहादुर के कमरे में रहने वाले किराएदार ने बीती रात दस बजे बुलाया। किशोरी को अंदर बुलाकर कमरा बंद कर दिया।
इसके पहले कि वह अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता, परिवार वाले खोजते हुए मौके पर पहुंच गए। किशोरी कमरे में बंद मिली। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मामला दो समुदाय का होने से ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मौके से आरोपी बिहार के सुपौल जिले के छातापुर रामपुर निवासी महबूब अली को हिरासत में ले लिया। वह कई वर्षों से यहां रहकर रजाई धुनाई का काम करता है। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ सदर ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



