Mirzapur News: सर्पदंश से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बहेरा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज द

Mirzapur News: सर्पदंश से युवक की मौत

Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बहेरा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। वहीं घरवालों ने सर्प को पकड़कर पहाड़ी पर छोड़ दिया है।बहेरा गांव निवासी 34 वर्षीय मनोज किसान थे। चचेरे भाई जितेंद्र ने बताया कि मनोज 23 अगस्त को घर के पास थे। उसी समय उन्हें सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी रविवार को मौत हो गई। वहीं सर्प को पकड़कर पहाड़ी पर छोड़ दिया गया था। अस्पताल के कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री हैं। इस संदर्भ में चुनार कोतवाल विजयशंकर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व युवक को सर्प ने डसा था। जिसकी उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: सर्पदंश से युवक की मौत