
सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर का इलाज के दौरान मौत
Mirzapur News - मिर्जापुर में एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरेश कनौजिया, जो साइकिल से घर लौट रहे थे, को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिर्जापुर, संवादाता।सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर का तीसरे दिन इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई ।बुधवार की सुबह शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश कनौजिया नदीहार बाजार स्थित एक सोने चांदी के दुकान पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। रोज की तरह दुकान बंद होने के बाद सोमवार की रात लगभग आठ बजे सुरेश कनौजिया साइकिल से अपने घर धनसीरिया जा रहे थे। जैसे ही तीलियापुर गांव में स्थित देसी शराब की दुकान पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे सुरेश को धक्का मार दिया।
धक्का मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सुरेश को सड़क पर पड़ा देख मौके पर लोग इकट्ठा हो गए l ग्रामीण आनन फ़ानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिये थे। ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गयी। बुधवार को परीजन शव लेकर अपने घर धनसीरिया गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




