Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsWomen Celebrate Chhath Puja with Arghya to Rising Sun in Mirzapur
उगते सूर्य को अर्घ्य दे महिलाओं ने छठ व्रत का किया समापन

उगते सूर्य को अर्घ्य दे महिलाओं ने छठ व्रत का किया समापन

संक्षेप: Mirzapur News - मिर्जापुर में महिलाओं ने छठ व्रत का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया। महिलाएं सुबह पांच बजे से गंगा घाटों पर पहुंच गईं। उन्होंने निर्जला व्रत का पारायण किया और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना...

Tue, 28 Oct 2025 02:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। उगते सूर्य को अर्घ्य दे कर महिलाओं ने छठ व्रत का समापन किया। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर व्रती महिलाएं पांच बजे सुबह ही पहुंच गई थी। गंगा स्नान जैसे ही सूर्य की लालिमा दिखी व्रती महिलाएं भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने में जुट गई। गंगा घाटों पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई थी। जिगना संवाद के मुताबिक क्षेत्र के हरगढ़ गाँव स्थित विमलेश्वर महादेव घाट पर मंगलवार की सुबह पश्चिम वाहिनी गंगा में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठ पूजा का समापन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही बीते 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत का पारायण किया। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद काफी संख्या में महिलाएं परिवारजनों के साथ तट पर टेंट तंबू में रात गुजार दिया। कमर तक गंगा के पानी में खड़ी महिलाओं को जैसे ही उदयादित्य का दर्शन मिला वे धन्य हो गई। प्रसन्नता की अनुभूति से उनके चेहरे खिल उठे। यद्यपि रात में बूंदाबांदी तथा आसमान में बादलों को देखकर महिलाएं मायूस थी। किंतु सुबह होते भगवान भास्कर का दीदार हो गया। सूर्य उपासना व लोक आस्था के इस पर्व के समापन अवसर पर व्रती महिलाओं ने परिवार के सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उधर कुशहां गाँव में कर्णावती नदी में आसपास के गावों की महिलाओं ने सूर्य देवता को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा। थाना प्रभारी संजय सिंह दल बल के साथ चक्रमण करते रहे।