पड़री थाना क्षेत्र के पुतरिहा गांव में बाइक के धक्के से महिला जख्मी

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर, संवाददाता पड़री थाना क्षेत्र के पुतरिहा गाँव में बीती रात बाइक के

पड़री थाना क्षेत्र के पुतरिहा गांव में बाइक के धक्के से महिला जख्मी

मिर्जापुर, संवाददाता पड़री थाना क्षेत्र के पुतरिहा गाँव में बीती रात बाइक के धक्के महिला जख्मी हो गई। पुलिस ने घायल को पड़री अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी 60 वर्षीय शशि देवी रात लगभग आठ बजे सड़क पार कर रही थी। तभी मिर्ज़ापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला के पीएचसी पड़री में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार ने महिला को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।