सर्पदंश से महिला की बिगड़ी हालत,रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - ड्रमंडगंज के बंजारी कलां गांव में एक 35 वर्षीय महिला, मीरा, को घर के अंदर सब्जी काटते समय जहरीले सांप ने डंस लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। पहले झाड़-फूंक और दवा देने पर भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ।

सर्पदंश से महिला की बिगड़ी हालत,रेफर

ड्रमंडगंज, मिर्जापुर l क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में सोमवार की रात घर के भीतर सब्जी काटने जा रही महिला के हाथ में सर्प ने डस लिया। मंगलवार सुबह महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। बंजारी कलां गांव निवासी रामनरेश की 35 वर्षीया पत्नी मीरा बीती रात खाना बनाने के लिए टोकरी में रखी सब्जी काटने जा रही थी, उसी दौरान टोकरी के पास छिपे जहरीले सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी l टार्च जलाकर परिजनों ने घर के भीतर देखा तो करैत प्रजाति का सर्प घर में छिपा था।

स्वजन महिला को झाड़-फूंक और दवा पिलाने के लिए छतरिहा गांव ले गए, लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नही हुआ। मंगलवार सुबह महिला की गंभीर हालत देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया l जहां डा. आलोक सिंह यादव व डा. रीना सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।