मिर्जापुर में एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन वन्यजीव तस्कर

Feb 28, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में स्पेशल टास्क फोर्स ने तीन वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दुर्लभ रेड सैंड बोआ सर्प और पैंगोलिन की खाल बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। तस्करों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

मिर्जापुर में एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन वन्यजीव तस्कर
मिर्जापुर, संवाददाता। स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को तीन वन्य जीव तस्करों को नरायनपुर शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से दुर्लभ वन्यजीव रेड सैंड बोआ सर्प और पैंगोलिन की खाल बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करों में एक वाराणसी, एक पश्चिम बंगाल और एक मिर्जापुर का निवासी है। वन क्षेत्र से दुर्लभ वन्य जीवों के तस्करी की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ वाराणसी के पुनीत परिहार की सूचना पर तस्करों को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स को लगाया गया। लखनऊ टास्क फोर्स ने शनिवार को सुबह नरायनपुर के शनि मंदिर के पास छापेमारी कर तीनों वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से प्लास्टिक के पारदर्शी बोरे में रखे पैंगोलिन की लगभग दो किलो खाल, एक रेड सैंड बोआ सर्प, केमिकल और इंजेक्शन बरामद हुआ। इनका उपयोग शक्तिवर्धक दवा एवं कास्मेटिक सामान बनाने के लिए किया जाता है। गिरफ्तार तस्करों में वाराणसी के कोयला बाजार निवासी उमर फारुक, कोलकाता के नर्केल दगा मेनरोड निवासी अजहरुद्दीन अहमद और अदलहाट थाना क्षेत्र के कुंडली गांव निवासी राम प्रकाश पाठक शामिल है। तीनों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।