महिला ने तीन पर दर्ज कराया केस

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - हलिया के राजपुर गाँव निवासी विमलेश पांडेय की पत्नी शिखा पांडेय ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने 29 अक्टूबर को 50-50 हजार रुपये डाकखाने में जमा नहीं किए और जान से...

महिला ने तीन पर दर्ज कराया केस

हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर गाँव निवासी विमलेश पांडेय की पत्नी शिखा पांडेय ने अहुगी कला पोस्ट ऑफिस में पैसा न जमा करने पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता ने पत्रक के माध्यम से बताया कि अदवा कालोनी बांध के पास निवासी शंभू उर्फ डाक्टर दुबे, घनश्याम व घनश्याम दुबे ने पति, सास, देवर से 50-50 हजार रुपये डाकखाना में जमा कराने के लिये 29 अक्तूबर को लेकर पोस्ट ऑफिस डाक खाने में जमा नहीं किए। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डाकखाने में पैसा लेकर जमा न करने की बात पर कहासुनी करने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।