Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsWeather Change in Mirzapur Beneficial Rain for Wheat Crops
हवा के साथ हल्की बारिश से ठंड बढ़ी, फसलों को लाभ

हवा के साथ हल्की बारिश से ठंड बढ़ी, फसलों को लाभ

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में मंगलवार शाम मौसम अचानक बदल गया, जिससे हल्की बारिश हुई। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है, जिससे किसानों को सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ठंड भी बढ़ गई है, और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

Feb 03, 2026 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। जिले में मंगलवार की शाम चार बजे के करीब अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे बारिश हुई, जिसे रबी की प्रमुख फसल गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। अब किसानों को गेहूं की हल्की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। जिन किसानों के गेहूं की फसल में बाल लग रही है। उनमें दाना बेहतर होगा। बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कभी धूप तो कभी बादल छा जाते थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। मंगलवार को भी सुबह कोहरे के साथ बादल छाए रहे, लेकिन नौ बजे के करीब धूप हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर 12 बजे के बाद फिर मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आसमान में बादल छा गए और शाम को चार बजे के करीब बूंदाबादी शुरू हो गई। वहीं, शाम को पांच बजे के करीब तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जहां जलजमाव हो गया। वहीं, गेहूं के खेतों में पर्याप्त नमी हो गई। इधर, मौसम में बदलाव के कारण किसान गेहूं की फसलों की सिंचाई भी शुरू कर दिए थे। बारिश हो जाने से किसानों को अब गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। मौसम में नमी होने से गेहूं की फसलों का उत्पादन भी बेहतर होने की संभावना बढ़ गई है। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल का कहना है कि बारिश रबी की प्रमुख फसल गेहूं के अलावा अन्य फसलों के लिए भी लाभदायक है। बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। ठंड के कारण बाजारों में चहल-पहल कम हो गई, जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था वहीं बाजार में दिखे, अन्यथा लोग घरों में दुबके रहे। हवा से पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप पटेहरा। क्षेत्र में मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब हवा और गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे खलिहान में रखा किसानों का पुआल का भूसा भीग गया। सरसो फसल में माहों की दवा जिन किसानों ने छिड़काव किया था, पानी बारिश से दवा धुल गई। तेज हवा के कारण यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर बिजली के तार पर गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया।