पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बेकार बह रहा है पानी

Mar 03, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - सड़क के चौड़ीकरण के लिए खुदाई किए जाने से टूट गई पाइप लाइन पेयजल के लिए पेयजल के लिए पेयजल के लिए पेयजल के लिए पेयजल के लिए पेयजल के लिए पेयजल के लिए

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बेकार बह रहा है पानी

जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। विजयपुर-भारतगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जेसीबी मशीन से गहरी खुदाई किए जाने के कारण कई गांवों में पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्र के सेमरी गाँव में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल योजना की पाइप लाइन टूट जाने से आधा दर्जन गावों में बीते पांच दिन से हजारों लीटर पानी निरर्थक बह रहा है। सेमरी गाँव में टैंक से मात्र दो सौ मीटर पूरब में निस्प्रयोज्य बहते पानी को देखकर ग्रामीण व्यवस्था के शरमाएदारों को कोस रहे हैं। सूचना के बाद भी पाइप लाइन दुरुस्त करने को कौन कहे यहाँ देखने तक कोई नहीं आ रहा है।

विजयपुर-भारतगंज मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने का काम चल रहा है। चितौली,कुशहां,बिहसड़ा कला,सेमरी,कोलाही,धौरहरा गांवों में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में जहाँ एक तरफ ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। वहीं हजारों लीटर पानी गढ्ढों में भर रहा है। पानी की आपूर्ति के दौरान टूटी हुई पाइप लाइन से फव्वारे की तरह बह रहा पानी डेढ़ सौ मीटर दूर गड्ढे व खेतों में इकट्ठा हो रहा है। सेमरी दलित बस्ती के मोहन, जमुना,पंधारी, हरीराम आदि ने बताया कि जल जीवन मिशन के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। फिर भी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। डेली मजदूरी पर तैनात सर्वेश कुमार ने बताया कि संबधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सड़क की खुदाई के चलते जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई है। यही हाल रहा तो जहाँ एक तरफ बस्ती वाले पानी के लिए परेशान रहेंगे वहीं दूसरी तरफ जल ही जीवन है, जल नहीं तो कल नहीं का नारा बेमानी साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।