धूप में टिन शेड नीचे ड्रीप चढ़ाने का वीडियो वायरल
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक किशोर धूप में चारपाई पर लेटा है और उसे दवा की ड्रीप लगी है। पास में एक महिला उसे पंखा झल रही है। यह वीडियो झोलाछाप के क्लीनिक का बताया जा रहा है। सीएमओ ने जांच की बात कही है।

मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर बुधवार की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तपती धूप में टिन शेड के नीचे चारपाई पर एक किशोर लेटा हुआ है। उसे दवा की ड्रीप लगी हुई है। जबकि पास में बैठी एक महिला उसे पंखा हांक रही है। बताया जा रहा हैकि यह वीडियो झोलाछाप के क्लीनिक है। कड़े धूप में बाहर बच्चे का उपचार कर रहा है। वीडियो पटेहरा के रामपुर का बताया जा रहा है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में सीएमओ डा. सीएल वर्मा ने बताया कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


