Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsViral Video of Reckless Vehicle Parade in Mirzapur Leads to Police Action
काफिला में वाहन की खिड़की पर बैठने का वीडियो वायरल

काफिला में वाहन की खिड़की पर बैठने का वीडियो वायरल

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वाहनों का काफिला दिखाई दे रहा है। काफिले में लोग खिड़की से बाहर निकले हुए थे। पुलिस ने तीन वाहनों का चालान किया है और अन्य वाहनों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। यह घटना यातायात नियमों का उल्लंघन है।

Jan 10, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वाहनों का काफिला जाते हुए दिख रहा है, जिसमें काफिले में शामिल वाहनों की खिड़की पर बैठे लोग काफी बाहर की तरफ निकले हुए हैं। वायरल वीडियो पुलिस महकमे तक पहुंचा तो पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन वाहनों का चालान किया है। जबकि अन्य के नंबरों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में सीओ सदर मुनेंद्र पाल ने बताया कि कछवां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ वाहनों का काफिला निकालते समय उसमें सवार लोग वाहन की खिड़की से काफी बाहर निकले हुए दिखाई दे रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वायरल वीडियो की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि कछवां के बजहां निवासी राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजू उपाध्याय को किसी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। उनसे मिलने वाराणसी से संगठन के कुछ सदस्य और पदाधिकारी राजू उपाध्याय से समूह के रूप में मिलने कछवां आए थे। वाहनों की खिड़की पर बैठना गलत है और मामले में यातायात नियम का उल्लंघन किया गया है। कछवां पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों के नंबर के आधार पर तीन का चालान किया है, जबकि अन्य वाहनों के नंबर स्पष्ट नहीं हुए हैं। वीडियो से उन वाहनों का नंबर स्पष्ट कर उनका भी चालान किया जाएगा।