Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsViral Video Incident Police File Case Against Youth for Threatening with Firearm in Vindhyachal
असलहा लहराने वाले युवक पर केस

असलहा लहराने वाले युवक पर केस

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में विंध्याचल के एक युवक के खिलाफ असलहा लहराने का मामला दर्ज हुआ है। यश पाठक ने बताया कि 27 नवंबर को चाय पीते समय अंकितेष मिश्रा ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने फायरिंग की। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया है।

Nov 29, 2025 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। विंध्याचल में असलहा लहराने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। विंध्याचल के कोतवाली रोड गेट निवासी यश पाठक ने तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर को टहलने निकले थे। गेरुआ तालाब के पास चाय पी रहे थे। उसी दौरान बंगाली चौराहा निवासी अंकितेष मिश्रा आए और गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर असलहा सटा दिया। असलहा छीनने से पहले ही फायरिंग कर दी। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ। विंध्याचल कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच की जा रही है।