पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, गंभीर

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

जिगना, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गाँव में पुरानी रंजिश के चलते

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, गंभीर

जिगना, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गाँव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के 45 वर्षीय सुनील तिवारी पुत्र दशरथ तिवारी लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पुनीत अग्रवाल ने मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गाँव निवासी सुनील तिवारी व हरिश्चंद्र तिवारी के बीच बीते दो माह से तनातनी चल रही है। घायल सुनील तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के एक मामले में दोनों पक्षों के बीच थाने पर सुलह समझौता भी हो चुका है।

फिर भी गुरुवार को विपक्षियों ने उनके लड़के को पकड़कर पिटाई कर दिया । पिता बीच बचाव के लिए पहुंचा तो चार लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे सुनील तिवारी का सिर फट गया। वह बेहोश होकर गिर पड़े। मृतक समझकर हमलावर चले गए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि लहूलुहान हालत में घायल को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि पड़ोस के तारकेश्वर तिवारी एवं रामेश्वर पुत्रगण हरिश्चन्द्र तिवारी, मिथुन पुत्र तारकेश्वर तिवारी और प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र निवासी उनका रिश्तेदार शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की घटना के संबंध में तहरीर मिली है। छानबीन किया जा रहा है। शीघ्र ही विधिक कार्यवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।