हलिया में बच्चों के विवाद में मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - हलिया के देवरी गांव में रविवार को बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। बैजनाथ ने बताया कि गगन उर्फ लल्लू ने उनकी नातिन को अकारण पीटा और मना करने पर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हलिया में बच्चों के विवाद में मारपीट

हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। देवरी गांव निवासी बैजनाथ ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी गगन उर्फ लल्लू नातिन को अकारण मारने पीटने लगा। मना करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।