Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsViolent Attack on Woman Over Land Dispute in Mirzapur Police Inaction Alleged
दबंगों ने महिला और परिजनों को पीटा, पांच के खिलाफ केस

दबंगों ने महिला और परिजनों को पीटा, पांच के खिलाफ केस

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में जमीन के विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया। महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी बहन की चेन लूट ली गई। पीड़ितों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Dec 16, 2025 01:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है और एक अन्य परिजन का पैर फैक्चर हो गया हैं। आरोपियों ने महिला की बहन के गले से चांदी की चेन भी लूट लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी का है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता सुनीता देवी ने न्यायालय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया है। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि वह एक गरीब और मजदूर महिला है। बीते दिनों वह अपनी कृषि भूमि पर मेड़बंदी का काम कर रही थी। इसी दौरान, विपक्षीगण यह कहते हुए हमला कर दिया कि वे उनकी जमीन की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। जब सुनीता देवी ने कहा कि वह केवल अपने मेड़ को मजबूत कर रही है, तो विपक्षियों ने आक्रोशित हो लाठी-डंडे से उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में सुनीता देवी के सिर में गहरी चोट लगी है। उनके पीठ, घुटने और पैर में भी कई जगह चोटें आई हैं। पीड़िता के शोर मचाने पर उनके पट्टीदार शिवमूरत बिंद, प्रेमा देवी और विजय मौके पर पहुंचे। विपक्षीगणों ने उन्हें भी अपशब्द कहे और मारने के लिए दौड़ा लिया। इसी दौरान, विपक्षियों ने सुनीता देवी की बहन प्रेमा देवी के गले से लगभग दो भर की चांदी की सिकड़ी (चेन) लूट ली। हमलावरों से किसी तरह जान बचाकर भागने की कोशिश के दौरान, विपक्षीगणों ने पट्टीदार शिवमूरत बिंद को पकड़ लिया और उनके पैर पर लाठी-डंडों से प्रहार किया। इससे शिवमूरत का पैर फट गया और उसमें तीन-चार टांके लगे। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।