दबंग युवकों ने चाकू से किया हमला,एक महिला,युवक घायल

Feb 15, 2026 12:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिजापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में एक होटल संचालक के परिवार पर दबंगों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस हमले में एक महिला और एक युवक घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने में बैठा लिया है।

दबंग युवकों ने चाकू से किया हमला,एक महिला,युवक घायल

मिजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने दबंगों से एक होटल संचालक का परिवार दहशत में है। बीती रात दबंगों ने चाकू से हमला कर जान से महिलाओं को जान से मारने का किया प्रयास। घटना में एक महिला समेत दो घायल हो गए हैं। लबे सड़क दो युवकों का चाकू लहराते वीडीयो भी शोसल मीडिया पर वायरल होने के आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। हालांकि हिन्दुस्तान वीडीयो की पुष्टि नहीं करता। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित परिवार को थाने में बैठा लिया है। रेलवे स्टेशन के प्रथम गेट के सामने स्थित दुकान गुप्ता भोजनालय में चाकू बाज दबंगों ने आरोप है कि दबंबों ने परिवार की महिलाओं पर किया जानलेवा हमले के साथ ही शटर के बंद होने पर तोड़ने का भी प्रयास।

चाकू के हमले में एक महिला व एक युवक घायल हैं। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने पीड़ित के पिता को ही थाने में बैठाया। चाकू बाज़ दबंग कटरा पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। दबंगो पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित के पिता को ही पुलिस थाने में बैठाकर कर परेशान कर रही है। सनसनी खेज घटना बीती रात लगभग 1:00 बजे की बताया जाता है। अचानक कुछ मनबढ़ युवक दुकान पर चढ़कर शटर पीटने लगे। जब परिवार के लोगों ने शटर खोला तो उन पर चाकू से दबंगों ने हमला कर दिया। जिसमें परिवार की एक महिला व एक युवक घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने घायल के पिता को ही पुलिस थाने ले गई। मनबढ़ युवकों के चाकू से हमला करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।