जिगना के गौरा गांव में दबंगों ने कार का शीशा तोड़ा, मालिक अन्य की पिटाई की

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

जिगना(मिर्जापुर)। वीरेंद्र दुबे क्षेत्र के गौरा गांव के छतरीपुर मजरे में गुरुवार की

जिगना के गौरा गांव में दबंगों ने कार का शीशा तोड़ा, मालिक अन्य की पिटाई की

जिगना(मिर्जापुर)। वीरेंद्र दुबे क्षेत्र के गौरा गांव के छतरीपुर मजरे में गुरुवार की सुबह मनबढ़ों ने पड़ोसी की कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर कार मालिक सहित सगे भाइयों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गाँव निवासी कृपा शंकर एवं सुरेन्द्र कुमार पुत्रगण मनबोध ने बताया कि बुधवार की शाम पड़ोसी के बेटे की बारात प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी गाँव गई थी। पड़ोसी के अनुरोध पर दूल्हा ले जाने के लिए कार को सजाकर बारात में ले गया था। रात्रि के दौरान जनवासे से दुल्हन के घर तक कार से दस चक्कर लगवाया गया।

भोर में जब वह गहरी नींद में था तब उसे एक बार फिर कार ले चलने के लिए दबाव बनाया गया। उसने जाने से इंकार किया तो बारात मालिक ने गाली देते हुए देख लेने की धमकी दी। बारात वापस आने पर लामबंद होकर पड़ोसी ने हमला बोल दिया। दरवाजे पर खड़ी कार का सीसा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन किया गया है। घायलों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। पीएचसी सर्रोंई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि घायलों का इलाज कर उन्हें घर वापस भेज दिया गया है। पीड़ितों ने पड़ोसी छ: लोगों पर हमला,गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी की तहरीर दिया है। घटनाक्रम को लेकर गाँव में तनाव का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।