Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsViolence Erupts at Wedding in Mirzapur Over Alcohol Demand Two Injured
शादी समारोह में विपक्षियों ने शराब न मिलने पर की मारपीट

शादी समारोह में विपक्षियों ने शराब न मिलने पर की मारपीट

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर के इब्राहिमपुर गांव में शादी समारोह में शराब न मिलने पर विपक्षियों ने मारपीट की। इस घटना में घराती पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Dec 10, 2025 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव स्थित शादी समारोह में शराब न मिलने पर विपक्षियों ने मारपीट की। मारपीट में घराती पक्ष से दो लोग जख्मी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बीते पांच दिसंबर को इब्राहिमपुर गांव में बारात आई थी। शादी समारोह में कुछ लोग दुल्हन पक्ष के परिवार से शराब की मांग करने लगे। जिस पर घराती पक्ष आक्रोशित हो गया। शराब न देने की बात कही। जिस पर विपक्षी मारपीट करने लगे। स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। गांव निवासी संजू देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटेकी शादी एक लान में थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समारोह में विपक्षी अनिल सेठ और सुनील सेठ शराब की मांग करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान संजू देवी और उनके रिश्तेदार सोनभद्र निवासी भरतलाल चोटिल हो गए। पीड़िता ने सोमवार थाने में तहरीर देकर आरोपी अनिल सेठ, सुनील सेठ, अमन सेठ, प्रिंस सेठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।