Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsViolence Erupts at Mirzapur Hospital Over Vehicle Dispute Doctor Assaulted
अस्पताल की इमरजेंसी में मनबढ़ों ने डाक्टर से की मारपीट

अस्पताल की इमरजेंसी में मनबढ़ों ने डाक्टर से की मारपीट

संक्षेप:

Mirzapur News - जिगना। क्षेत्र के बिहसड़ा गाँव स्थित महाशक्ति इंटर कालेज के खेल मैदान में शनिवार को आयोजित पं० दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मंडल स्तरीय मेले में उ

Jan 17, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर, संवाददाता मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी गेट के सामने वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने डाक्टर से मारपीट कर ली। मारपीट के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डा. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रात लगभग नौ बजे कुछ लोग अपने मरीज को लेकर स्कार्पियो से अस्पताल आए। इमरजेंसी गेट के सामने ही वाहन को खड़ी कर दिए। वहां मौजूद लोगों ने वाहन किनारे हटाने के लिए बोला, लेकिन उन्होंने नहीं हटाया। वाहन सवार नशे में धुत थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वें इमजेंसी में पहुंचकर डा. प्रशांत और अन्य कर्मचारियों से गाली गलौज करने लगे। जिस पर कर्मचारियों ने डा. सुनील कुमार सिंह को सूचना दी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर डा. सुनील सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने गाली गलौज कर रहे मनबढ़ों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वें नहीं मानें। मनबढ़ उनके साथ भी हाथापाई करने लगे। इस दौरान उनका चश्मा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी होते ही अस्पताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। मनबढ़ों को पुलिस चौकी पर ले आई। इस संबंध में शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि रात में कुछ मनबढ़ों ने अस्पताल में गाली गलौज और मारपीट की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।