कॉरिडोर के गेट से हाइवे तक 70 फीट चौड़ी होगी सड़क
Mirzapur News - विंध्याचल में पुरानी वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह मार्ग 70 फीट चौड़ा किया जाएगा, जिसमें भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। दो दर्जन से अधिक भू-स्वामियों ने अनुमति दे दी है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में सुविधा होगी। प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की है।

विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर के गेट नंबर एक पुरानी वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मार्ग को 70 फीट चौड़ा बनवाया जाएगा, इसके लिए सड़क के दोनों तरफ स्थित मकानों और भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अबतक दो दर्जन से अधिक भू-स्वामियों ने भूमि अधिग्रहण किए जाने की स्वीकृति दे दी है। वहीं, शेष भू-स्वामियों से अनुमति लिया जाना शेष है। प्रशासन का कहना है कि अन्य भू-स्वामी भी सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि देने के लिए तैयार हो गए हैं। मां विंध्यवासिनी मंदिर के पुरानी वीआईपी गेट नंबर एक से मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे तक 70 फीट चौड़ीकरण बनाया जाना है, जिससे मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को वाहन समेत आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने भू-स्वामियों से रजिस्ट्री कराई गई संपत्तियों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करा दी है। पुरानी वीआईपी से हाइवे तक 70 फीट चौड़ा मार्ग बनवाया जाना है, इसके लिए लगभग 150 संपत्ति का अधिग्रहण किया जाना है। इनमें मंगलवार तक 14 भू-स्वामियों ने प्रशासन के पक्ष में रजिस्ट्री कर दिए थे एवं 12 अन्य भू-स्वामियों ने रजिस्ट्री के लिए अपनी सहमति दे दी है। वहीं, मंगलवार को बंधवा महावीर के पास कुछ भवन स्वामियों ने रजिस्ट्री के बाद अपने भवन का ध्वस्तीकरण भी शुरू करा दी थी। इस मार्ग के चौड़ीकरण से हाइवे एवं मां विंध्यवासिनी मंदिर जाने के लिए प्रमुख मार्ग गेट नंबर एक से श्रद्धालु चारपहिया वाहनों से आसानी से पहुंच सकेंगे। इसी मार्ग पर पुरानी वीआईपी के पास हेलीपैड भी बनाया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


