Mirzapur News: दर्शनार्थियों के मोबाइल चुराने वाले चार धराए

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News: विंध्याचल में श्रद्धालुओं के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से चोरी के नौ मोबाइल बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर चोरी करने की बात बताई।

Mirzapur News: दर्शनार्थियों के मोबाइल चुराने वाले चार धराए

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । विंध्याचल में दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से चोरी के नौ मोबाइल बरामद हुए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के रायपुर पुरवा निवासी प्रियांशु नितिन कुमार 13 अक्तूबर को परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन पूजन करने आए थे। धर्मशाला में आराम करते समय उनके परिवार के पांच मोबाइल चोरी हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर विंध्याचल थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विंध्याचल इलाके से बावली चौराहा निवासी देवा, कंतित निवासी रोहित कुमार, नागेश समेत एक बाल अपचारी को धर दबोचा। आरोपियों के पास से चोरी के कुल नौ मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विंध्याचल दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल और सामान पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। देवा और रोहित चोरी के मोबाइलों की खरीद-बिक्री भी करते थे। पुलिस बरामद मोबाइल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया और कितने बाल अपचारी को हिरासत में लिया?−
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: दर्शनार्थियों के मोबाइल चुराने वाले चार धराए