Mirzapur News: मां ब्रह्मचारिणी का दर्शन पूजन कर भक्त हुए निहाल
Mirzapur News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही भक्त दर्शन-पूजन में जुट गए। इसके बाद श्रद्धालु अष्टभुजा और काली खोह मंदिर पहुंचे तथा त्रिकोण परिक्रमा की। तेज धूप के कारण सुबह आठ बजे के बाद परिक्रमा करने वालों को दिक्कत हुई।

Mirzapur News: विंध्याचल(मिर्जापुर)। शारदीयनवरात्र के दूसरे दिन मां विंध्यवासिनी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। मंगला आरती से पहले ही मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एव झांकी पर मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा एवं काली खोह मंदिर में दर्शन पूजन किए। त्रिकोण मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य की कामना की। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु गंगा स्नान कर लाइन में लग गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु दोनों गर्भगृह के प्रवेश द्वार एवं झांकी पर पहुंचकर मां का दर्शन पूजन करने में जुट गए। मां की प्रतिमा का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन कर अष्टभुजा एवं काली खोह मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच गए। मां का दर्शन पूजन का श्रद्धालु धन्य हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिकोण परिक्रमा की। त्रिकोण मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा। सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप हो जाने के कारण त्रिकोण करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दूसरे दिन भी दर्शन-पूजन के लिए लगी लंबी कतारें
दूसरे दिन भी सुबह दर्शन पूजन के लिए लगी रही लंबी लाइन
मध्यरात्रि से ही मंदिर के बाहर जुटे श्रद्धालु
विंध्याचल। नवरात्रि के दूसरे दिन विंध्यधाम में मां का दर्शन करने के लिए मध्य रात्रि के बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार की रात में ही विंध्य धाम पहुंच गए थे। यही वजह रही की मंगला आरती से घंटे भर पहले ही मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार और झांकी पर श्रद्धालुओं की काफी लंबी लाइन लग गई थी। इस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में थोड़ी सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

