चार दानपात्रों से मिला 36 लाख 92 हजार रुपये

चार दानपात्रों से मिला 36 लाख 92 हजार रुपये

संक्षेप:

Mirzapur News - विन्ध्य विकास परिषद ने तीन मंदिरों से अठारह दानपात्रों में से चार दानपात्रों को खोलकर धन की गणना की। सोमवार को एक दानपात्र से 14,83,530 रुपए मिले और मंगलवार को तीन दानपात्रों से 29,09,190 रुपए मिले।...

Jul 15, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

विन्ध्याचल । विंध्य विकास परिषद ने तीनों मंदिरों विन्ध्वासनी, कालीखोह तथा अष्टभुजा में लगाए गए अठारह दानपात्रों में चार दानपात्रों को सोमवार और मंगलवार को खोल कर दान किए गए धन की गणना कराई गई। सोमवार को एक दानपात्र से चौदह लाख तिरासी हजार पांच सौ तीस रुपए मिला था। वहीं मंगलवार को तीन दानपात्रों से 29 लाख नौ हजार एक सौ नब्बे रुपए मिला। चार दानपात्रों से 36 लाख 92 हजार सात सौ बीस रुपए परिषद के बैंक खाते में जमा कराया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, अमीन विजयशंकर दुबे, परिषद लिपिक ईश्वरदत्त त्रिपाठी मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।