मार्ग का निर्माण कार्य बंद करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर के कोलेपुर - दुगौली संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य ठप होने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र गुणवत्ता मानकों के अनुसार कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। गिट्टियों की वजह से पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है और बाइक चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

 मार्ग का निर्माण कार्य बंद करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जिगना,मिर्जापुर। कोलेपुर - दुगौली संपर्क मार्ग की खुदाई करने के बाद गिट्टियां बिछाकर निर्माण कार्य ठप कर दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन करने को विवश होंगे। मार्ग पर बिखरी गिट्टियां आवागमन में परेशानी के सबब बन गए हैं। पैदल यात्रियों के पांव में गिट्टियों के ठोकर से घाव हो जा रहे हैं। बाइक चालकों को घिसटने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने की मांग की।

उधर अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि 27 लाख की धनराशि अवमुक्त किया गया है। मार्ग के उत्तरी छोर पर दुगौली गांव में सीमेंट कंक्रीट की ढलाई का काम चल रहा है। अवर अभियंता ने बताया कि गुणवत्ता मानक के अनुसार सामग्री प्रयुक्त नहीं किए जाने के आरोपी की जांच किया जाएगा। प्रदर्शनकरने वालों में जय कुमार मिश्रा, हेमराज सिंह, हाकिम मिश्रा, अखिल सिंह, धनराज यादव, प्रियांशु, मोनू आदि शामिल रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।