पाइपलाइन ध्वस्त होने के बाद पेयजल किल्लत की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - जिगना। पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने हर घर नल योजना की बदहाली को लेकर हंगामा किया। पानी की पाइपलाइन ध्वस्त होने के कारण ग्रामीणों ने जलापूर्ति बहाल न होने पर नल उखाड़ने की चेतावनी दी। श्रुतिहार ग्राम पंचायत में एडीओ ने समस्याएं सुनीं। मवई कला और नदना में नोडल अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

पाइपलाइन ध्वस्त होने के बाद पेयजल किल्लत की शिकायत

जिगना। क्षेत्र के कोलाही एवं बहुती मय चकचौरा गावों में शुक्रवार को पंचायत भवन पर आयोजित गांव की समस्या-गांव में समाधान चौपाल में हर घर नल योजना की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। कोलाही गांव में नोडल अधिकारी रहे डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि एक पखवाड़े दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। प्रधान सरिता यादव ने बताया कि विजयपुर-भारतगंज मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन ध्वस्त कर दिया गया। बीते तीन माह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बीते दो वर्षों से पंचायत भवन,आंगनबाड़ी व परिषदीय स्कूल का विद्युत विच्छेदन का मामला उठाया गया। प्रधान ने बताया कि मनमाने तरीके से तीन लाख के बकाये का बिल भेजा गया है। डीपीआरओ ने बिजली बिल संशोधित कराने का निर्देश दिया। शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर एएनएम नीलम शुक्ला की सराहना की गई। फार्मर रजिस्ट्री 98 प्रतिशत पूरा किए जाने पर कर्मियों की पीठ थपथपाई। ड्रेस नहीं पहनने पर डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को फटकार लगाते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। सेक्रेटरी दिलीप यादव ने समस्याएं सूचीबद्ध किया। बीडीओ रामपाल ने योजनाओं की जानकारी दी। बहुती मय चकचौरा में प्रधान मनोज पाठक ने बताया कि पाइप लाइन ध्वस्त हो जाने से ढाई किलोमीटर दूर ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति ठप है। एक पखवाड़े के अंदर जलापूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने नल उखाड़कर पंचायत भवन में डंप करने की चेतावनी दी। प्रोवेशन विभाग के समन्वयक अरुण मिश्रा नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। सेक्रेटरी अक्षय कुमार ने पीएम आवास के लिए सूचीबद्ध लाभार्थियों को अभी कुछ दिन और धैर्य रखने की सलाह दी。

चौपाल मे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

जमालपुर। विकास खंड के श्रुतिहार ग्राम पंचायत आयोजित ग्राम चौपाल में एडीओ कृषि शनि सिंह ने लोगों की समस्यायों को सुनी। चंद्रा देवी ने वृद्धा पेंशन,आदित्य विश्वकर्मा ने हैंडपंप मरम्मत कराने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति ठप होने और सड़क पर जलजमाव को समाप्त करने के लिए नाली बनवाए जाने की मांग की। इस दौरान ग्राम सचिव अजय कुमार पटेल, मुकेश गौतम, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

पेयजल संकट वाले गांवों में टैंकर से पानी पहुंचाएं

हलिया। विकास खंड के ग्राम पंचायत मवई कला,नदना और पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल नामित नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या को सुन कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। नोडल अधिकारी के रुप में एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव रहे। चौपाल में ग्रामीणों शुद्ध पेयजल, आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण, राशन कार्ड, नल जल योजना आदि समस्याएं उठाईं। नोडल अधिकारी द्वारा समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिकायत रजिस्टर पर दर्ज कर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही भीषण गर्मी व हिट वेव को देखते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव के किसी भी मजरे में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। जहां भी पानी का संकट हो वहां तत्काल वहा टैंकर से पानी उपलब्ध कराएं। ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान मनोज कुमार शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर क्या कदम उठाए?
ग्रामीणों ने नल उखाड़कर पंचायत भवन में डंप करने की चेतावनी दी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।