ग्रामीणों ने खाली बर्तन के साथ किया प्रदर्शन
मड़िहान के ग्रामीणों ने तीन दिन से गायब बिजली के कारण प्रदर्शन किया। गर्मी के बीच पानी की गंभीर कमी से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर बाल्टी लेकर अपना आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मड़िहान। भीषण गर्मी के बीच तीन दिन से गायब बिजली का दंश झेल रहे ग्रामीणों का रविवार की शाम को गुस्सा फुट पड़ा और बाल्टी आदि बर्तन लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।
ग्रामीणों की समस्याएँ
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार की भोर में आई आंधी-पानी के दौरान गायब बिजली के आज तक दर्शन नहीं हुए। जिससे पेयजल की गंभीर संकट पैदा हो गया है। कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेय जल का संकट गहरा गया है। बाल्टी और खाली डिब्बे हाथों में लेकर सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर पेयजल की पीड़ा व्यक्त किया। चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज करने को मजबूर होंगे।
अधिकारी और विभाग के खिलाफ नाराजगी
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जहां एक ओर बिजली की समस्या है, वहीं हर घर नल योजना से कस्बे में लगी टोटियां भी सो पीस बन गईं हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि दिनभर पानी की तलाश में भटकना पड़ है। रात में बिजली न होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की हालत खराब हो रही है। उदय सिंह, रजिन्दर पटेल, पप्पू गुप्ता, आशा देवी, प्रकाश गुप्ता, फूचई गुप्ता, अजय, गुड्डू समेत बस्ती के लोगों प्रदर्शन में शामिल रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


