चौपाल लगाकर बाण सागर के अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

हलिया (मिर्जापुर)। थोथा तथा गजरिया गांव में शुक्रवार को चौपाल लगाकर बाण सागर सिंचाई

चौपाल लगाकर बाण सागर के अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

हलिया (मिर्जापुर)। थोथा तथा गजरिया गांव में शुक्रवार को चौपाल लगाकर बाण सागर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता शशि प्रकाश शुक्ला एवं अधिशासी अभियंता मिराज अहमद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर थोथा माइनर बाण सागर नहर निर्माण खंड 8 मिर्जापुर की ओर से जनसंम्पर्क अभियान के तहत प्रगति पद यात्रा एवं जन चौपाल का आयोजन में किसानों के बीच किया गया। इस दौरा ग्राम प्रधान राजेश यादव भी रहे। थोथा गांव निवासी कमला शंकर दुबे, राजेश्वरी प्रसाद तथा अरविंद नारायण दुबे ने चौपाल में बताया कि नहर की ऊंचाई अधिक होने से बाण सागर का पानी किसानों के खेत तक नहीं पहुंच पा रहा है।

नहर को ती फीट गहरीकरण की मांग किया गया। वहीं जगह-जगह कुलावा लगवाने की भी मांग की गई। ताकि खेतों में समुचित ढंग से पानी पहुंच सके। यह भी बतायाकि नहर का पुलिया सकरा होने की वजह से गांव के लोगों का आवागमन बाधित है। पुलिया बड़ा बनवाने की मांग की गई। बाण सागर की टीम ने नहर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नहर के पटरी दुरुस्त करने, कुलावा को सही कराने और नहर के गहरीकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान सहायक अभियंता शशांक रंजन, राकेश मौर्या,जेई भास्कर वर्मा, संपूर्णानंद,हेमंत यादव, सुरेंद्र मौर्य,रणजीत सिंह, मनोज यादव, पंकज पाल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।