ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमोनोब्लाक चुरा रहे दो चोरों को पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

मोनोब्लाक चुरा रहे दो चोरों को पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

राजगढ़। हिन्दुस्तान संवाद अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव में शनिवार की रात...

मोनोब्लाक चुरा रहे दो चोरों को पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 14 Nov 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

राजगढ़। हिन्दुस्तान संवाद

अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव में शनिवार की रात मोनोब्लाक चोरी कर बाइक पर लाद रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोरों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वहीं आए दिन हो रही ताबड़तोड़ चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा के हिनौता गांव निवासी एक किसान घाघर नहर में सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक लगाया था। बीते शनिवार की रात मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने साथी के साथ हिनौता गांव में घाघर नहर पर सिंचाई के लिए लगा मोनोब्लॉक चुराकर पर बाइक पर लादकर भागने की फिराक में था। तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मोनोब्लॉक समेत मोटरसाइकिल सवार दोनों चोरों को पकड़ लिया। इतने में आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने चोरों की पिटाई कर दी। गांव के भूपेंद्र सिंह ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक समेत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। अहरौरा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें