Mirzapur News: सिरसी बांध के गेट पर बैठ जान जोखिम में डाल ग्रामीण पकड़ रहे मछली

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी बांध के मुख्य गेट पर बैठ ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर मछली पकड़ रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि बांध में

सिरसी बांध के गेट पर बैठ जान जोखिम में डाल ग्रामीण पकड़ रहे मछली

Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी बांध के मुख्य गेट पर बैठ ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर मछली पकड़ रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि बांध में मछली पकड़ने के लिए रोक लगी है। इसके ग्रामीण बंधी में मछली पकड़ रहे हैं। वहीं मामले से जिला प्रशासन बेखबर है।वहीं बांध के गेट पर बैठ मछली पकड़ने का फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। इस संदर्भ में अवर अभियंता सिरसी निसार अहमद ने बताया कि बंधी के गेट पर बैठ मछली पकड़ने वालों को चिह्नित किया जाएगा।

उसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीते वर्ष सिरसी बांध की मछली खाकर एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया के शिकार हुए थे। उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा में उपचार कराया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।