Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsVillage Chowpal Organizes Community Meetings to Address Local Issues
मौके पर किया गया शिकायतों का निस्तारित

मौके पर किया गया शिकायतों का निस्तारित

संक्षेप:

Mirzapur News - ग्राम पंचायत दांती और चपगहना में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। उपश्रमायुक्त डॉ. सुशांत सिंह और सतीश दयाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दांती में हैंडपंप मरम्मत और आवास संबंधी शिकायतों का समाधान किया गया। भड़ेवल में वृद्धा पेंशन की मांग की गई। ग्राम प्रधान और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Jan 31, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

पड़री। पहाड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत दांती एवं चपगहना में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। दांती में आयोजित ग्राम चौपाल में उपश्रमायुक्त सहायक श्रम एवं रोजगार डॉ. सुशांत सिंह, प्रदीप सरोज ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें दयाशंकर पटेल ने हैंडपंप मरम्मत, सुनीता देवी ने आवास और शिवप्रताप द्वारा परिवार रजिस्टर से संबंधित आवेदन किया था। तीनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चपगहना में सहायक श्रमायुक्त सतीश दयाल,ग्राम सचिव लल्लू राम भारती ने समस्याएं सुनी। यहां भी तीन प्रार्थना पत्र ललिता देवी ने परिवार रजिस्टर, फुलमनी ने पेंशन और खुद्दी यादव ने हैंडपंप मरम्मत की मांग को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान ग्राम प्रधान, ग्रामीण मौजूद रहे। वृद्धा पेंशन की मांग की गई जमालपुर। क्षेत्र के भड़ेवल और भमौरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। भभौरा गांव में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रामदत्त प्रजापति और भड़ेवल में एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा ने ग्रामीणों की समस्यायों को सुनी। भड़ेवल में मुराही देवी और बबलू ने वृद्धा पेंशन देने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान नीलम सिंह, रमेश सिंह, बिहारी लाल,रंजन सिंह,सचिव अजय कुमार,इंद्रावती देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।