दर्शन कराने वाले पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल
विंध्याचल। हिन्दुस्तान संवाद कोरोना के कारण रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद...
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 13 Jun 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें
विंध्याचल। हिन्दुस्तान संवाद
कोरोना के कारण रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद एक पुलिस कर्मी अपने परिचितों को दोपहर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कराने में सफल रहा। रविवार को आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को बंद कर दिया गया था। वह पुलिस कर्मी जब मंदिर से लौटने लगा तो किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही तीर्थ पुरोहित एवं स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पुरोहितों ने पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।