ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरकेंद्रीय मंत्री का आज व्यस्त कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री का आज व्यस्त कार्यक्रम

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पूरे दिन व्यस्त...

केंद्रीय मंत्री का आज व्यस्त कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 09 Dec 2018 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पूरे दिन व्यस्त रहेगी। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह शाम को नई दिल्ली चली जायेंगी। वह 11 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर 10 दिसंबर की बैठक में भाग लेंगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार शाम यहां पहुंचीं। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे वह भरूहना स्थित सांसद जनसम्पर्क कार्यालय में जनशिकायतें सुनने के बाद उनका निस्तारण करायेंगी। दिन में 12 बजे वह जिगना में आयोजित स्वच्छता प्रहरी सम्मान समारोह व कंबल वितरण समारोह में शामिल होंगी। दिन में डेढ़ बजे वह लालगंज में व्यापारिक प्रतिष्ठान का शुभारम्भ कर बिलरा पटेहरा गांव चली जायेंगी। शाम को सिस्टा कला में वैवाहिक समारोह में भाग लेंगी। शाम छह बजे वाराणसी चली जायेंगी। रात आठ बजे वह नई दिल्ली चली जायेंगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री के सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें