स्टेशन पर दो वेंडरों के बीच मारपीट
Mar 09, 2026 12:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News - मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात दो वेंडरों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। जीआरपी ने दोनों वेंडरों को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर सुलह-समझौता कराया। हालांकि, जीआरपी की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि यह मामूली विवाद था और दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात दो वेंडरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। जीआरपी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों वेंडरों को हिरासत में लेकर थाने उठा ले गई। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराके छोड़ दिया गया। जीआरपी के सुलह-समझौते की कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे है। वहीं जीआरपी के प्रभारी ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया। उन्होने विवाद का कोई कारण नहीं बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


