विराट दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांवपेच
Mirzapur News - पटेहरा के पड़रिया कला शिव मंदिर परिसर में वसंत पंचमी का तीन दिवसीय मेला रविवार को समाप्त हुआ। अंतिम दिन पहलवानों के बीच कुश्ती हुई, जिसमें टमाटर पहलवान और पिंटू पहलवान की कुश्ती चर्चित रही। कार्यक्रम में बिरहा गायिका खुशी यादव और अभिषेक प्रजापति का दंगल भी हुआ। समरसता भोज और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

पटेहरा। विकास खंड पटेहरा के पड़रिया कला शिव मंदिर परिसर में वसंत पंचमी का तीन दिवसीय मेला रविवार को समाप्त हुआ। मेला के अंतिम दिन पहलवानों ने अपना दांवपेच दिखाए। सबसे अच्छी कुश्ती जिले के टमाटर पहलवान व वाराणसी के पिंटू पहलवान के बीच हुई। चंदौली के मनोज और कोमल ने अपनी-अपनी कुश्ती जीतने में सफल रहे। वहीं, शाम को बिरहा गायिका गाजीपुर की खुशी यादव और शेरूआ के अभिषेक प्रजापति के बीच बिरहा दंगल आयोजित हुआ। मेला का आयोजन पड़रिया कला के प्रधान संतोष तिवारी और पड़रिया खुर्द के प्रधान राजेश सिंह पटेल ने किया। इसके बाद समरसता भोज का आयोजन किया गया।
आरएसएस के धर्म जागरण प्रमुख लखनऊ अभय कुमार और कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सांसद राम सकल ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर शुभारम्भ किया। इस दौरान अयोध्या में वर्ष-1992 में बाबरी ढांचा विध्वंस करने में शामिल गांव के दो कारसेवकों राजेंद्र शुक्ल व तौलन कोल को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) सोहनश्री माली, श्याम केशरी, एमएलसी विनीत सिंह, देवराज सिंह, रामसिंह प्राचार्य नवोदय, जग प्रकाश कोल, बालेंदुमणि त्रिपाठी, विजय बहादुर पांडेय, संतोष दुबे, ज्ञानेंद्र सिंह, गोलू सिंह, अभय मिश्र, अरविन्द शारश्वत, पवन मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का गंगा सागर दूबे ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




