Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsVande Bharat Express Stops at Vindhyachal Station Boosting Tourism and Education
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झण्डी

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने वंदेभारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झण्डी

संक्षेप:

Mirzapur News - विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने वाराणसी से खजुराहो जाने वाले

Nov 08, 2025 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने वाराणसी से खजुराहो जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रूकने का स्वागत किए।इसके बाद उन्होने ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर आगे के लिए रवाना किए। वंदेभारत एक्सप्रेस के स्वागत में विंध्याचल रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिए। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सरकार की पहल की तारीफ करते हुए कहाकि वंदे भारत एक्सप्रेस के विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ, चित्रकूट एवं खजुराहो की यात्रा करने काफी कम समय लगेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे इन पर्यटक स्थलों की यात्रा जिले के लोग भी आसानी से कर सकेंगे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का विन्ध्याचल में ठहराव करके जिले के लोगों को बहुत बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने मां के धाम का गुणगान बिहार प्रदेश में भी मंच से किया । इस ट्रेन के ठहराव से विन्ध्याचल से खजुराहो तक पर्यटक यात्रा का सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इतने कम समय में सौ से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देने का काम किया है। वहीं शनिवार को सुबह 10:27 बजे वाराणसी से वंदे भारत एक्सप्रेस के विंध्याचल स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्वागत किया गया। फूलों से सजाई गई ट्रेन को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। वहीं दो मिनट बाद कैबिनेट मंत्री और जिले के विधायकों ने हरी झण्डी दिखा कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किए। ट्रेन में दो स्कूल से 42 छात्र और सात अध्यापक हुए सवार विंध्याचल। रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रुकने पर विंध्याचल क्षेत्र के दो स्कूल के 42 छात्र एवं 7 अध्यापकों ने विंध्याचल से प्रयागराज के छिवकी तक का सफर किए। इनमें विंध्याचल स्थित मालती पब्लिक स्कूल के 40 एवं विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के नौ छात्र एवं सात अध्यापकों ने वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का लुफ्त उठाया। ट्रेन में बच्चों को रेलवे की तरफ से टिफिन बॉक्स ,वॉटर बॉटल, बैग, कॉपी, पेन ,बिस्किट, लंच बॉक्स का वितरण किया गया। बच्चे यात्रा के दौरान काफी खुश दिखे। ट्रेन देखने उमड़ी भीड़ विंध्याचल। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के रुकने की खबर पर विंध्याचल के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी ट्रेन को देखने के लिए सुबह दस बजे ही पहुंच गए थे। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 10:27 पर विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से प्लेटफार्म नम्बर एक पर आते ही स्टेशन परिसर में मौजूद लोग प्लेटफार्म पर पहुंच गए। वहीं ट्रेन को जब रवाना किय गया तब स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने लगाए।