Mirzapur News: संस्कृत गीत में निर्भया,सामान्य ज्ञान में गुड़िया प्रथम
Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता।उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् , लखनऊ के तत्त्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता गुरुवार को नगर के भ
Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् , लखनऊ के तत्त्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता गुरुवार को नगर के भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज आयोजित किया गया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में निर्भया तिवारी ने प्रथम, प्रांसी शुक्ला द्वितीय एवं राघव द्विवेदी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
वहीं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गुड़िया प्रथम, साक्षी मोदनवाल द्वितीय और शिवा दुबे ने तृतीय विजेता रहे। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य प्रो.वीना देवी सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुंदर-मुंदर बालिका विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता पांडेय ने संस्कृत भाषा के प्रति गहरी आस्था को व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाषा सभ्य समाज के निर्माण की प्रथम पाठशाला है।
प्रतियोगिता का संचालन
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र ने बताया कि संस्कृत के प्रति लोगों का आकर्षण एवं रुचि बढ़ाने के लिए एवं संस्कृत के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आयोजित की जा रहीं हैं। मानव समाज के समग्र शांति के लिए संस्कृत भाषा ही सर्वोत्तम भाषा है। संचालन डॉ. ध्रुव जी पांडेय ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. सुनीता पाण्डेय, डॉ. शिवाकांत पांडेय, डॉ. नीरजाकांत पांडेय और डॉ. अरुण कुमार मिश्र रहे। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी गण, अभिभावक गण एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


