प्रथम पाली की पीजीटी भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा पीजीटी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा 12 केंद्रों पर सुरक्षा के बीच हुई। सुबह 9:30 से 12:30 बजे के बीच, उपस्थित कम रही। नकल रोकने के लिए बायोमेट्रिक जांच की गई और सभी केंद्रों पर CCTV लगे थे।

प्रथम पाली की पीजीटी भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न

मिर्जापुर,संवादाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी भर्ती परीक्षा शनिवार को नगर के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल एवं शांति पूर्वक आयोजित की गई। सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थित बेहद कम रही। नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। दो दिन दो पालियों में आयाजित होने वाली पीजीटी परीक्षा में कुल लगभग 15000 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। इससे पहले सुबह केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।

फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए बायोमेट्रिक जांच किया गया। साथ ही तलाशी के दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल,बैग को बाहर सुरक्षित कमरे में रखवा कर परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी प्रत्येक परीक्षा कक्ष में लगे थे। जिले के अन्य अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की। प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।