26 परीक्षार्थियों ने कृषि एवं कंप्यूटर से किया तौबा

Mar 12, 2026 01:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुईं। 10वीं में कृषि और 12वीं में कंप्यूटर के पेपर में 26 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। कुल 525 छात्रों में से 499 ने परीक्षा दी। परीक्षा का समापन होने के बाद मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

26 परीक्षार्थियों ने कृषि एवं कंप्यूटर से किया तौबा

मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों की गुरुवार प्रथम पाली में जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। 10वीं में कृषि एवं 12वीं के कंप्यूटर के पेपर में 26 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से तौबा कर लिया। परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 525 रही, जबकि 499 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर अपने-अपने विषय का इम्तिहान दिया। दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट के छात्रों का संस्कृत विषय की परीक्षा होगा। इसी के साथ कुल 16 दिनों तक चली माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं का समापन भी हो गया।

परीक्षा के समापन के बाद जिल के शिक्षा विभाग के अधिकारी ही नहीं, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। अब 18 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गईं हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।