स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कॉपियों का होगा मूल्यांकन

Mar 09, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में, यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा। मूल्यांकन में परीक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन या बायोमेट्रिक से सुनिश्चित की जाएगी, और अवांछनीय तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस को तैनात किया जाएगा।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कॉपियों का होगा मूल्यांकन

मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 19 मार्च से होने वाले उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस बार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराया जाएगा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति करेंगे। यही नहीं उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे परीक्षकों की केंद्र पर रियल टाईम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन या बॉयोमेट्रिक उपस्थित दर्ज कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। केंद्र के अंदर अवांछनीयतत्वों की धर-पकड़ के लिए पुलिस के जवान सादी वर्दी में तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 32 बिंदुओं की गाइड लाइन जिला विद्यालय निरीक्षक, मूल्यांकन नियंत्रकों के लिए जारी कर दिया है।

यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने की व्यवस्था दी गई है। मूल्यांकन में लगे परीक्षकों के आईकार्ड का सत्यापन किया जाएगा। जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा,वायस रिकार्डर निगरानी में मूल्यांकन होगा। जिसकी मानीटरिंग जिला एवं राज्य कंट्रोल रूम से की जाएगी। उप प्रधान परीक्षक (डीएचई) प्रतिदिन दस कॉपियों से अधिक मूल्यांकन नहीं कर पाएंगे। साथ ही हाईस्कूल परीक्षक 50 और इंटरमीडिएट के परीक्षक एक दिन में 45 कॉपियों का मूल्यांकन बोर्ड से जारी किए गए प्रश्नोत्तरी के अनुसार करेंगे। परीक्षकों की जांच गई कुल उत्तरपुस्तिाकाओं की 15 प्रतिशत कॉपियों का अनुभवी शिक्षकों से अंकेक्षण करने के लिए लगाया जाएगा। मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने के एक घंटे पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट को पहुंच कर केंद्र की व्यवस्था को सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। मूल्यांकन में लगे शिक्षकों,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार का इलेक्ट्रानिक डीवाइस मोबालइल आदि प्रतिबंधित रहेगा। मूल्यांकन केंद्र के सौ मीटर की परीधि में किसी बहारी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित किया गया है। केंद्र के अंदर अवांछनीय तत्वों के धर-पकड़ के लिए सादी वर्दी में पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात किए जाएंगे।नियंत्रक को देनी होगी जानकारीमूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की पूरी जानकारी मूल्यांकन नियंत्रक/जिला विद्यालय निरीक्षक को मूल्यांकन,परीक्षकों की उपस्थिति के बारे में अवगत कराना अनिवार्य होगा।तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गएउत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नगर के तीन विद्यालयों राजकीय इंटरमीडिएट कालेज महुरिया,बीएलजे इंटरमीडिएट कालेज गुड़हट्टी और नगर देवपुरवा स्थित राजस्थान इंका को केंद्र बनाया गया है।मूल्यांकन की तैयारियां शुरू जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने बताया कि यूपी बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार नगर के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारियां शुरू करवा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।