जीआईसी से परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिका वितरित की गई

Feb 10, 2026 02:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिर्जापुर में राजकीय इंटरमीडिएट कालेज के केंद्रीय कोठार से मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरू किया गया। मड़िहान और सदर तहसील के विभिन्न परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाएं दी गईं। वितरण प्रभारी ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार उत्तरपुस्तिकाएं वितरित की जा रही हैं।

जीआईसी से परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिका वितरित की गई

मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कालेज के केंद्रीय कोठार से मंगलवार को सुबह दस बजे से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरू किया गया। मड़िहान और सदर तहसील के विभिन्न परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिकओं का वितरण किया गया। उत्तरपुस्तिका वितरण प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मड़िहान तसील के परीक्षा केंद्रों के साथ सदर के भी कुछ परीक्षा केंद्रों को भी कापियों का विरतण सुनिश्चित किया गया । केंद्र व्यवस्थापक की अनुमित पत्र के साथ पहुंचे संबंधित परीक्षा केंद्रों के लिपिक,शिक्षक को कोठार से परीक्षा केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार उत्तरपुस्तकाएं गिनने के बाद दी जा रही हैं।

उसी अनुपात में बी एवं सी कॉपियां भी दी जा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।