अनुप्रिया ने आपदा पीड़ितों के घर पहुंच जताई संवेदना

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 13 मई को आए भीषण आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का सहायता चेक दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित व्यक्तियों की सहायता राशि मुहैया कराई जाए।

अनुप्रिया ने आपदा पीड़ितों के घर पहुंच जताई संवेदना

मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 13 मई को आए भीषण आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राज्य आपदा मोचन निधि से मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का सहायता चेक वितरित किया। वहीं अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंधी और बारिश से जिन व्यक्तियों का मकान गिरा है उनका सर्वें कराके सहायता राशि मुहैया कराई जाए। जिससे किसी को दिक्कत न होने पाए। केंद्रीय मंत्री वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे मझवां ब्लाक के केवटावीर गांव पहुंचीं। यहां दीवार गिरने से मृत वंदना पत्नी भगवान दास के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा। इसके बाद चुनार तहसील के विदापुर गांव में टिन शेड गिरने से मृत बेला देवी के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके परिजनों को सहायता राशि का चेक दिया।उन्होंने पहाड़ी ब्लाक के सूर्यपुर गांव में पोखरी में गिरने से मृत लालता प्रसाद, मोहनपुर भवरख गांव में पेड़ से दबकर मृत सरोज देवी, महेवा गांव के बिहारी बिंद, छटहा धरमदेवा गांव के शेरू बिंद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताया। साथ ही परिजनों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित परिवारों को शासन की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाए। उन्होंने सूर्यपुर गांव में मृत लालता प्रसाद के परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन और कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहाकि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद और भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।