फंदे पर लटकते मिले शव की नहीं हुई पहचान
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
चुनार के बल्लीपुर गांव में चूड़िया पहाड़ पर बरगद के पेड़ की डाली में लटकते हुए एक शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है और शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव मोर्चरी में है और 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा।

चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव स्थित चूड़िया पहाड़ पर बरगद के पेड़ की डाली में गमछे के सहारे फंदे पर लटकते मिले शव की दूसरे दिन शुक्रवार को भी पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आस-पास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। चुनार कोतवाल विजय शंकर ने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। शिनाख्त के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव मोर्चरी हाउस में हैं। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें:सहरसा: दो दिन से गायब युवक का मिला शव
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


