नाबालिगों को बेची जा रही शराब, वीडियो हो रहा वायरल

Mar 02, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में सरकारी शराब की दुकान पर सेल्समैन द्वारा नाबालिगों को शराब बेची जा रही है। एक वायरल वीडियो में नाबालिग शराब लेने के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आबकारी निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नाबालिगों को बेची जा रही शराब, वीडियो हो रहा वायरल

ड्रमंडगंज। क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में सरकारी देसी शराब व बीयर की दुकान पर सेल्समैन की ओर से नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नाबालिगों को शराब बेची जा रही है, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल्वीडियो में शराब की दुकान पर अन्य लोगों के साथ दो तीन नाबालिग शराब लेने के लिए खड़े हैं। दुकान के अंदर मौजूद सेल्समैन की ओर से नाबालिगों को शराब दी जा रही है। पहाड़ के ऊपर बसे भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बहुतायत संख्या में कोल आदिवासी लोग निवास करते हैं। बिना रोक-टोक के कम उम्र में नाबालिगों को शराब बेचना गैर कानूनी है, लेकिन दुकानदार की ओर से मनमानी तरीके से नियमों को ताख पर रखते हुए खुलेआम नाबालिगों को शराब की बिक्री की जा रही है।

जिससे कम उम्र के बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर देशी शराब के दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक सौरभ वर्मा ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर देशी शराब के दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।